राशनकार्ड की सुविधा अब ऑनलाइन: घर बैठे नाम जोड़ें और हटवाएं, जानें पूरी प्रक्रिया

सेवा सेतु पोर्टल राशनकार्ड - NK Sangwari News

⚡ NK SANGWARI NEWS ⚡

सबसे तेज | सबसे सटीक | सबसे पहले
● LIVE
ब्रेकिंग न्यूज़
सेवा सेतु पोर्टल से अब घर बैठे बनेगा राशनकार्ड | नाम जोड़ने-हटाने का काम भी ऑनलाइन | 82 लाख से ज्यादा राशनकार्ड धारकों को फायदा |
📅 11 जून 2026 | गुरुवार
बिलासपुर | अपडेटेड: 4:45 PM
सेवा सेतु पोर्टल से अब घर बैठे बनेगा राशनकार्ड
नाम जोड़ने व हटाने का काम भी ऑनलाइन
राशनकार्ड बनवाने या उसमें किसी सदस्य का नाम जोड़ने-हटाने के लिए अब लोगों को नगर निगम, जनपद पंचायत या जिला कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार ने राशनकार्ड से जुड़ी सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। अब नए राशनकार्ड के आवेदन से लेकर संशोधन तक की पूरी प्रक्रिया सेवा-सेतु पोर्टल के जरिए होगी।

प्रदेश में राशनकार्ड की स्थिति

82,77,969
कुल राशनकार्ड धारक परिवार

अब सभी को मिलेगा ऑनलाइन सुविधा का लाभ

📱 कैसे काम करेगा सेवा सेतु पोर्टल?
छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) ने यह सुविधा सेवा-सेतु पोर्टल पर शुरू की है। इसके जरिए लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से आवेदन कर सकेंगे। जिन लोगों के पास ऑनलाइन सुविधा नहीं है, वे लोक सेवा केंद्र, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में भी आवेदन कर सकेंगे। अब तक राशनकार्ड के लिए आवेदन अधिकांश भौतिक रूप से होता था। इसके कारण लोगों को कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे।
📄 इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
परिवार के मुखिया और सभी सदस्यों का आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र - बिजली बिल, मतदाता पहचान पत्र या सरपंच/पार्षद का प्रमाण पत्र
मुखिया का बैंक खाता विवरण
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
🎫 किसे मिलेगा कौन-सा राशनकार्ड
1. अंत्योदय कार्ड: अत्यंत गरीब परिवार, विशेष पिछड़ी जनजातियां, भूमिहीन मजदूर, विधवा और अनाथ बच्चों को

2. प्राथमिकता कार्ड: बीपीएल परिवारों को

3. निराश्रित कार्ड: बेसहारा वृद्ध, विधवा और परित्यक्ता को

4. निःशक्तजन कार्ड: दिव्यांगजनों को

5. एपीएल कार्ड: अन्य पात्र परिवारों को
📊 प्रदेश में राशनकार्ड की श्रेणीवार स्थिति
श्रेणी संख्या
अंत्योदय 15,67,194
प्राथमिकता 58,14,242
निराश्रित 29,605
निःशक्तजन 17,794
एपीएल 8,49,134
कुल 82,77,969

⏱️ 30 दिन में होगा फैसला

राशनकार्ड से जुड़े मामलों के निपटारे की समय सीमा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 30 दिन है। आवेदन मिलने के बाद नागरिक क्षेत्रों में संबंधित अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत स्तर पर पात्रता की जांच कर निर्धारित समय के भीतर निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री हाट-बाजार कार्ड: राशनकार्ड स्वी-कृत होने के बाद उसकी पीडीएफ कॉपी पोर्टल से उपलब्ध होगी। हितग्राही इसे घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे या लोक सेवा केंद्र से प्रिंट निकलवा सकेंगे।

📢 NK संगवारी जनता के गोठ
सटीक खबर, निष्पक्ष खबर, आपके अधिकार की खबर 🇮🇳
हमारे इन सोशल मीडिया से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और हमसे जुड़े वेबसाइट को फॉलो करने के लिए मुख्य पेज पर जाएं
FB WA YT IG X Web
📢 NK संगवारी जनता के गोठ – एक्सक्लूसिव राष्ट्रीय महा-बुलेटिन 🇮🇳 "सटीक खबर, निष्पक्ष खबर, आपके अधिकार की खबर" 📢 NK संगवारी जनता के गोठ – एक्सक्लूसिव राष्ट्रीय महा-बुलेटिन 🇮🇳 "सटीक खबर, निष्पक्ष खबर, आपके अधिकार की खबर"
NK Sangwari News - हर खबर पर पैनी नजर
सेवा सेतु पोर्टल: घर बैठे राशनकार्ड बनवाएं
82 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा
30 दिन में निपटारा, ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा
आधार, निवास प्रमाण, बैंक डिटेल जरूरी
NK Sangwari News - हर खबर पर पैनी नजर
सेवा सेतु पोर्टल: घर बैठे राशनकार्ड बनवाएं
82 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ में बिजली संकट का खतरा! कुल स्वीकृत पदों में से 50% से अधिक पद खाली, अभियंता संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

NK संगवारी जनता के गोठ: एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट ​जमीन भी खोई, हक भी छीना: पावर कंपनी के 'संविदा जाल' में उलझा भू-विस्थापितों का भविष्य, CSPDCL के विद्युत संविदा कर्मचारियों को मिला वेतन कटौती का 'इनाम'!

छत्तीसगढ़ के NHM संविदा कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक दिन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणाओं से स्वास्थ्य महकमे में खुशी की लहर