अंतिम 5 दिन शेष: छत्तीसगढ़ महाधिवक्ता कार्यालय में 39 सरकारी पदों पर भर्ती, चूकें मत, तुरंत करें आवेदन!
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं और संगवारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है। छत्तीसगढ़ शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत कार्यालय महाधिवक्ता (Advocate General Office), बिलासपुर में शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) और सहायक वर्ग-3 के कुल 39 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 06 जून 2026 (शाम 5:00 बजे तक) अपना आवेदन डाक या कूरियर के माध्यम से कार्यालय में जमा कर सकते हैं। 📌 पदों का विवरण एवं वेतनमान (Salary) भर्ती विज्ञापन के अनुसार रिक्तियों और सैलरी का पूरा विवरण इस प्रकार है: 1. शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) / Stenographer (English) कुल पद: 11 पद (इसमें बैकलॉग के पद भी शामिल हैं) वेतनमान: वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 (28,700 - 91,300 रुपये) तथा राज्य शासन द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते। 2. सहायक वर्ग-3 / Assistant Grade-3 कुल पद: 28 पद वेतनमान : वेतलेवल-4 (19,500 - 62,000 रुपये) तथा राज्य शासन द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते। ⚠️ विशेष सूचना (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए): शासन के नियमों ...