ऐतिहासिक महासंग्राम की तैयारी: 13 जून को रायपुर में जुटेंगे 18,000 NHM कर्मचारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शिरकत कर सकते हैँ बड़ी घोषणा

 


NK संगवारी जनता के गोठ इनसाइट ​रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक विशाल जन-शक्ति प्रदर्शन का गवाह बनने जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ ने प्रदेश भर के 18,000 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों के लिए 13 जून को बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 'प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन' का आह्वान किया है।

​सरकार के शीर्ष नेतृत्व से होगा सीधा संवाद

इस महासम्मेलन की गरिमा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप-मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित सरकार के अन्य प्रमुख मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

​स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ का महा-मंथन

संघ के प्रतिनिधियों के अनुसार, इस सम्मेलन में उप-स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और मंत्रालय में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी अपने परिवारों सहित उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन न केवल संघ की एकजुटता का प्रमाण होगा, बल्कि स्वास्थ्य प्रणाली के भविष्य और कर्मियों की कार्यदशाओं पर एक बड़ा मंथन भी साबित होगा।

​रणनीति और आमंत्रण

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। निमंत्रण देने गए प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास, डॉ. आलोक शर्मा और डॉ. तृप्ति तिवारी शामिल रहे।


📢 NK संगवारी जनता के गोठ – एक्सक्लूसिव राष्ट्रीय महा-बुलेटिन

"सटीक खबर, निष्पक्ष खबर, आपके अधिकार की खबर" 🇮🇳

📰 इसी प्रकार की देश, दुनिया और छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर, सटीक जानकारी और लाइव अपडेट्स पाने के लिए हमारे डिजिटल न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करें और ज़रूर फॉलो करें आप हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करने के लिए मुख्य पेज पर जाकर फॉलो कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ में बिजली संकट का खतरा! कुल स्वीकृत पदों में से 50% से अधिक पद खाली, अभियंता संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

NK संगवारी जनता के गोठ: एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट ​जमीन भी खोई, हक भी छीना: पावर कंपनी के 'संविदा जाल' में उलझा भू-विस्थापितों का भविष्य, CSPDCL के विद्युत संविदा कर्मचारियों को मिला वेतन कटौती का 'इनाम'!

ब्रेकिंग न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट का महा-ऐतिहासिक फैसला, अब हाई कोर्ट्स को 3 महीने में सुनाना होगा निर्णय! ​तारीख पर तारीख का खेल हमेशा के लिए खत्म!