नियमितीकरण को लेकर बिजली संविदा कर्मियों का हल्लाबोल, 22 से अनिश्चितकालीन आंदोलन गेट मीटिंग सफल, अब आर-पार की लड़ाई: रीजन कार्यालयों का करेंगे घेराव
NK संगवारी न्यूज़ | रायपुर
छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ (722) ने नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी महा-आंदोलन के द्वितीय व अंतिम चरण का शंखनाद कर दिया है। प्रथम चरण (गेट मीटिंग) की अभूतपूर्व सफलता के बाद, अब राज्य भर के विद्युत लाइन परिचारक संविदा कर्मचारी 22 जून 2026 से अपने-अपने रीजन के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) व कार्यपालक निदेशक क्षेत्रीय कार्यालयों के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
जान जोखिम में, फिर भी उपेक्षा
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री हरिचरण साहू एवं महामंत्री श्री कमलेश भारद्वाज ने संयुक्त बयान में कहा कि संविदा कर्मचारी चौबीसों घंटे जान जोखिम में डालकर सेवाएं दे रहे हैं,
लेकिन शासन-प्रशासन लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने साफ किया कि "जब तक हक नहीं मिलेगा, तब तक काम नहीं चलेगा।" इस बार केवल नियमितीकरण का आदेश मिलने पर ही हड़ताल समाप्त होगी।
📰 आंदोलन एक नज़र में:
मांग: केवल नियमितीकरण।
तारीख: 22 जून से निरंतर।
रणनीति: 'चलो रीजन कार्यालय' के नारे के साथ सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में अनिश्चितकालीन धरना।
ब्यूरो रिपोर्ट, [NK संगवारी न्यूज़]
(आप मन के आवाज)

Comments
Post a Comment